ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादआरक्षण के विरोध में फूंका पुतला, पुलिस ने बुझाया

आरक्षण के विरोध में फूंका पुतला, पुलिस ने बुझाया

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की सूचना पर पुलिस ने गफलत में सरकारी आरक्षण व्यवस्था का पुतला दहन कर रहे लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए चार लोग भारतीय सवर्ण संगठन के पदाधिकारी थे। बाद में पुलिस को जब गलत...

आरक्षण के विरोध में फूंका पुतला, पुलिस ने बुझाया
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 25 Jan 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की सूचना पर पुलिस ने गफलत में सरकारी आरक्षण व्यवस्था का पुतला दहन कर रहे लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए चार लोग भारतीय सवर्ण संगठन के पदाधिकारी थे। बाद में पुलिस को जब गलत सूचना के बारे में पता चला तो सभी को थाने से छोड़ दिया।

एससी, एसटी वर्ग का आरक्षण आगामी 10 साल तक बढ़ाए जाने पर सवर्ण समाज में रोष व्याप्त हो गया। शनिवार को दोपहर भारतीय सवर्ण महासभा के कार्यकर्ता नगर में बोधाश्रम चौराहे पर पहुंच कर एकत्रित हो गए। जहां वे महासभा प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में आरक्षण का पुतला दहन करने लगे। इधर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि कुछ लोग सीएए का पुतला फूंक रहे हैं। इस पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष दिव्यकांत शर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को पकड़ कर थाना उत्तर ले गई। थानाध्यक्ष ने पूछताछ की तो पता चला कि ये लोग सरकारी आरक्षण व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। पुलिस गफलत में रही कि सीएए के विरोध में पुतला फूंका जा रहा है। हकीकत पता होने पर पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को छोड़ दिया।

सवर्णों के साथ अन्याय कर रही सरकार

भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने पुतला दहन के दौरान कहा कि सरकार ने एससीएसटी वर्ग का आरक्षण आगामी 10 वर्ष को और बढ़ा दिया है। ऐसा करके सरकार सवर्ण समाज के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस आरक्षण व्यवस्था के चलते सवर्ण समाज के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरियां नहीं मिल पा रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें