Firozabad News: किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक-सवारी भिड़े, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार को ई-रिक्शा चालक और सवारी के बीच किराए के विवाद को लेकर जोरदार मारपीट हुई। चालक ने 20 रुपये का किराया मांगा जबकि सवारी ने 10 रुपये दिए। दोनों के बीच झगड़ा सड़क पर हो गया, जिसे राहगीरों ने शांत कराया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Firozabad News: किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक-सवारी भिड़े, वीडियो वायरल

Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर किराए को लेकर सरेराह ई-रिक्शा चालक और सवारी में जमकर मारपीट हुई। सड़क पर हाथापाई होती देखकर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की भीड़ जुट गई। लोगों ने समझाकर दोनों को शांत कराया। किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला महादेव नगर पुलिया के पास का है। एक सवारी ई-रिक्शा से उतरी तो चालक ने किराया देने के लिए कहा। ई-रिक्शा चालक उससे 20 रुपये मांग रहा था, जबकि सवारी उसे 10 रुपये दे रही थी। इसी को लेकर दोनों ने अपना आपा खो दिया और सड़क के बीचों-बीच दोनों ने एक दूसरे को दबोच लिया।

एक दूसरे ने कपड़े फाड़ दिए और हंगामा करते हुए मारपीट करने लगे। चालक बार-बार उससे छूटने का प्रयास करता लेकिन सवारी ने उसे नहीं छोड़ा।थाना प्रभारी रवि कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक-सवारी भिड़े, वीडियो वायरल