Firozabad News: घर के बाहर बैठी ननद-भाभी को पीटा
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: थाना नारखी क्षेत्र में नशे में दो पड़ोसियों ने ननद-भाभी के साथ मारपीट की। घटना के दौरान ननद ने विरोध किया जब पड़ोसी गाली-गलौज कर रहे थे। नतीजतन, दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

Firozabad News: थाना नारखी क्षेत्र में घर के बाहर बैठी ननद भाभी को नशे में गाली-गलौज करते हुए पड़ोसियों को टोकना महंगा पड़ गया। इस मामले में आरोपियों ने ननद-भाभी के साथ मारपीट की। थाना नारखी के डौरी निवासी नाजरीन का कहना है कि वह गुरुवार की शाम सात बजे अपनी भाभी के साथ के दरवाजे पर बैठकर बात कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले शहंशाह एवं आशिक अली शराब के नशे में आए तथा गाली-गलौज करने लगे। जब उनसे घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली देने से मना करते हुए कहा कि अपने घर के दरवाजे पर पहुंच कर हंगामा करें।
इस पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें ननद भाभी घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


