
दस लाख के लिए विवाहिता को निकाला, पति ने रचाई दूसरी शादी
Firozabad News - लाइनपार थाने की एक युवती की शादी के एक वर्ष बाद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके ससुराल वालों ने उसे देवर से शादी करने को कहा। इसके बाद उसे 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। अब देवर ने दूसरी शादी कर ली है और महिला ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर किया है।
थाना लाइनपार निवासी एक युवती की शादी के एक वर्ष बाद ही पति की मौत हो गई। ससुरालीजन एवं परिजनों की सहमति से देवर से शादी करा दी गई। इसके बाद ससुरालीजनों ने यह कहकर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि अगर दूसरी जगह से शादी करते तो दस लाख मिलते। इस पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। घरेलू हिंसा का वाद न्यायालय में चल रहा है, लेकिन अब उसके पति (देवर) की बीते दिनों ससुरालीजनों ने दूसरी शादी करा दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। ठार कठैगर ग्राम गुदाऊ निवासी बीनू का कहना है कि उसकी शादी 24 फरवरी 2019 को सतेंद्र सिंह पुत्र लोंगीराम निवासी मोहल्ला मार पिनाहट देहात गोपाल सागर कुआं थाना पिनाहट आगरा के साथ हुई थी।सतेंद्र

की सड़क हादसे में मौत हो गई। सहमति से देवर वीरेंद्र सिंह पुत्र लोंगीराम से उसकी दूसरी शादी कर दी। कुछ समय बाद धमकाने लगे कि मायके से दस लाख रुपये लेकर आ, नहीं तो वीरेंद्र की दूसरी शादी कर लेंगे। 10 फरवरी 2024 को जबरन मायके में छोड़ गए। इस मामले में 11 मार्च 2024 को विवाहिता ने घरेलू हिंसा का मुकदमा न्यायालय में दायर किया, जो विचाराधीन है। आरोप है कि इसके बाद भी 24 नवंबर को पति (देवर) वीरेंद्र ने किसी दूसरी लड़की के साथ में शादी कर ली है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


