पति ने मारपीट की, बाल पकड़कर जमीन पर पटका

Mar 02, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - मटसेना थाना में वीनेश ने अपने पति नितिन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वीनेश ने आरोप लगाया कि नितिन ने उसके साथ मारपीट की, गालियाँ दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

पति ने मारपीट की, बाल पकड़कर जमीन पर पटका

थाना मटसेना में वीनेश पत्नी नितिन कुमार निवासी किशनदासपुरा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति नितिन पुत्र बाल किशन ने उसके साथ मारपीट की। गाली गलौज करने लगा। जब उससे गालियां देने से मना किया तो आरोपी पति ने उसके बाल पकड़ लिए और जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद लात घूंसों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। पुलिस पति की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।