बेल्टों से पीटा, लाइसेंस बंदूक से मारने की धमकी

Mar 02, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - मटसेना थाना में वकार अहमद ने अपनी बेटी अर्शी के ससुरालियों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शादी के बाद पति ने कम दहेज का बहाना बनाकर पीटा और पांच लाख रुपये और बाइक की मांग की। जान से मारने की धमकी देने पर मायके वालों ने उसे वापस ले लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बेल्टों से पीटा, लाइसेंस बंदूक से मारने की धमकी

थाना मटसेना में वकार अहमद पुत्र अशफाक निवासी कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी को ससुरालियों द्वारा मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा है। उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया है। बेटी अर्शी की शादी अहसन उर्फ सुबूर अली निवासी नगला मुल्ला थाना मटसेना के साथ 11 नवम्बर 2025 को की थी। कम दहेज बताकर शादी के बाद उसकी पति ने लाठी डंडों और बेल्टों से मारपीट की। पांच लाख रुपये और बाइक की मांग की जाती है। धमकी दी है कि अगर ये नहीं लाई तो पेट्रोल डालकर जला देंगे। पति की हरकतों की ससुरालियों से शिकायत करने पर कहा जाता है कि पहले मांगों को पूरा कर तब उत्पीड़न बंद होगा।

पति अहसन अली, ससुर खालिक अहमद, सास तहसीम बेगम, देवर साद और साकिव, ननद तरन्नुम, ननद नाजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी के हाथ पैर पकड़कर उसको बुरी तरह पीटा। पति ने कहा कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर देगा। मायके वाले उसको अपने साथ लेकर आ गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।