Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsBride Faces Abuse and Violence from In-Laws Father Files Case
विवाहिता का दर्द सुन ससुराल पहुंचे पिता-भाई को पीटा

विवाहिता का दर्द सुन ससुराल पहुंचे पिता-भाई को पीटा

संक्षेप:

Firozabad News - एक विवाहिता ने अपने ससुराल में उत्पीड़न और मारपीट सहने के बाद अपने पिता को शिकायत की। जब पिता और अन्य परिजन उसे ससुराल से लाने पहुंचे, तो ससुरालीजन ने भी अभद्रता की। अंततः पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया और पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Mon, 10 Nov 2025 03:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

ससुराल में विवाहिता ससुरालीजनों का उत्पीड़न एवं मारपीट सहती रही। जब सहना मुश्किल हो गया तो उसने परिजनों से शिकायत की। बेटी के साथ मारपीट की खबर सुनकर पहुंचे पिता सहित अन्य परिजन बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुरालीजन उनके साथ भी अभद्रता पर उतारू हो गए। बेटी को पिता ने अपने साथ ले जाने की बात रखी तो वह हमलावर हो गए। किसी तरह पुलिस की मदद से परिजन बेटी को ससुराल से निकाल कर लाए। पिता ने बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना दक्षिण के करबला निवासी तुलसीराम पुत्र सुखराम राठौर ने अपनी बेटी रीनू कुमार की शादी थाना मक्खनपुर के रसूलपुर निवासी अजय के साथ की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जाता है कि ससुराल में ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे। पहले तो विवाहिता सब कुछ सहती रही, लेकिन इसके बाद भी ससुरालीजनों का व्यवहार नहीं बदला तो उसने अपने पिता को फोन किया। आठ नवंबर को बेटी रीनू कुमार का फोन अपने पिता के पास पहुंचा कि उसके पति अजय कुमार पुत्र स्व. वेदराम, सास अनार देवी एवं बहनोई बंटू राठौर निवासी गांव रसूलपुर थाना मक्खनपुर उसके साथ गाली गलौज करते हैं। नशे की हालत में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने तुलसीराम की तहरीर पर उसकी बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।