बुलट की खातिर विवाहिता को निकाला
Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News - लाइनपार थाना में सोना पत्नी आकाश ने अपनी शादी के बाद ससुरालियों पर अत्याचार का आरोप लगाया है। पति आकाश और उसके परिवार ने उसे पीटा, नशे में अमानवीय व्यवहार किया और जान से मारने की कोशिश की। सोना ने मायके लौटकर पति और ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थाना लाइनपार में सोना पत्नी आकाश निवासी लेवर कालोनी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी आकाश पुत्र सतीश निवासी शांति नगर सैनिक बिहार आगरा के साथ फरवरी 2020 में हुई थी। शादी के बाद बुलट की मांग करने लगे। ससुरालियों द्वारा पति को उकसाकर उसको पिटवाया जाता। नशे की हालत में उसके साथ अमानवीय कृत्य किया जाता। एक राय होकर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। साड़ी से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। बच्चों के साथ उसको ससुराल से निकाल दिया। मायके आकर आरोपी पति आकाश, ससुर सतीश, सास मंजू, तइया ससुर सर्वेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


