कुत्ते को लेकर दबंगों ने महिला को मारने की धमकी
Firozabad News - शिकोहाबाद के गांव फजल नगर में एक महिला पर कुत्ते के हमले के विरोध करने पर कुत्ते के मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव फजल नगर में कुत्ते के हमले का विरोध करने पर कुत्ते के स्वामी ने महिला के घर पर जाकर अभद्रता कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुधा कुमारी पुत्री मुकुट सिंह निवासी ग्राम फजलनगर माढई 21 मार्च को काली मां के मन्दिर से अपने घर जा रही थी। तभी गांव के विजय वरन पुत्र लाखन सिंह के पालतू कुत्ते ने रास्ते में पीड़िता पर हमला कर दिया। पीड़िता ने कुत्ते से बचने के लिए कंकड़ पत्थर से हटाने का प्रयास किया तो आरोपी के साथ उसका बेटा कन्हैया आ गया और पीड़िता से गाली गलौज करने लगा।
उसके बाद पीड़िता अपने घर चली गई। पीछे से आते हुए आरोपी, उसका बेटा पिंकी, ओमकार, सुधीर यादव पुत्रगण सुरेशचन्द्र लाठी डण्डे लेकर घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। यह देखकर पीड़िता ने गेट बंद कर लिया। आरोपियों ने गेट में लाठी डंडे मारते हुए जान से मारने की धमकी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


