Firozabad News: दबरई स्कूल में पहुंचे डीएम, शौचालय की स्थिति मिली खराब
Firozabad News: फिरोजाबाद में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पीएमश्री कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक स्थिति, स्वच्छता, और मध्याह्न भोजन की जांच की। स्कूल में 355 छात्रों में से 274 उपस्थित मिले। डीएम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए निर्देश दिए। शौचालय और अन्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश भी दिए गए।

Firozabad News: फिरोजाबाद, शनिवार को जिलाधिकारी ने पीएमश्री कंपोजिट स्कूल सिविल लाइन का निरीक्षण किया। डीएम ने शैक्षणिक स्थिति के साथ स्वच्छता एवं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मध्याह्न भोजन की भी जांच की। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सुबह पीएमश्री कंपोजिट स्कूल सिविल लाइन दबरई पहुंचे। स्कूल में 355 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 274 विद्यार्थी यहां पर उपस्थित मिले। डीएम ने कक्षावार छात्र-छात्राओं के अध्ययन की स्थिति एवं शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए छात्रों की नियमित उपस्थित सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को पता चला कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार कराया जा रहा है।डीएम
ने स्कूल की शौचालय व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर मरम्मत करने के निर्देश दिए। टोंटी खराब होने पर प्रधानाचार्य को तत्काल आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि स्कूल को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालय के समस्त व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए। खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश अकेला उपस्थित रहे।


