निजी विद्यालयों के मनमानी करने पर होगी कार्रवाई : डीएम
Firozabad News - डीएम रमेश रंजन ने कलक्ट्रेट में एक बैठक में निजी विद्यालयों में फीस, यूनिफॉर्म और पाठ्य पुस्तकों के नाम पर हो रही अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल निर्धारित मानकों से अधिक फीस नहीं वसूल सकता और अभिभावकों को विशेष दुकानों से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जिला शुल्क नियमित समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों और सदस्यों को फीस, यूनिफॉर्म और पाठ्य पुस्तकों के नाम पर की जा रही अनियमिताओं पर अंकुश लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम रमेश रंजन ने कहा कि निजी विद्यालयों में फीस, यूनिफॉर्म और पाठ्य पुस्तकों के नाम पर की जा रही अनियमिताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगीं। कोई भी निजी स्कूल संचालक निर्धारित मानकों से अधिक फीस नहीं वसूलें। फीस वृद्धि के नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताब एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे।
स्कूलों की पारदर्शिता बनाए रखनी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


