Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsDLEd Exams Scheduled in Firozabad from October 27 to November 3 with CCTV Surveillance
डीएलएड प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे 6981 प्रशिक्षु

डीएलएड प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे 6981 प्रशिक्षु

संक्षेप: Firozabad News - फिरोजाबाद में 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक डीएलएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी। 6981 प्रशिक्षु शामिल होंगे और 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे और...

Sat, 25 Oct 2025 08:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद, । परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा 27 अक्टूबर से तीन नवंबर तक डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएंगी। जिनमें 6981 प्रशिक्षु शामिल होंगे। जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। जिला प्रशासन ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। परीक्षा के लिए एमजी बालिका इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, कस्तूरबा इंटर कॉलेज दुर्गा नगर, दाऊ दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्टेशन रोड टूंडला, ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, नारायन इंटर कॉलेज, बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, तारा सिंह इंटर कॉलेज, एके इंटर कॉलेज, एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज, गिरधारी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया है।

इन केंद्रों पर पहली पाली में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 18 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। डायट प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 27 अक्टूबर को पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर की बाल विकास और दूसरी पाली में शिक्षण अधिगम के सिद्धांत, 28 को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन, 29 को हिंदी, संस्कृत, उर्दू, कम्प्यूटर विषय की परीक्षा होगी। जबकि 30 नवंबर से तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगीं। पहले दिन शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार, समावेशी शिक्षा, 31 अक्टूबर को विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन और तीन नवंबर को हिंदी, संस्कृत, उर्दू और कम्प्यूटर विषय की परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी चल रही हैं। आंतरिक सचल दस्ते और मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।