Divine Gita Festival in Firozabad A Three-Day Spiritual Celebration सुहागनगरी में दिव्य गीता महोत्सव दो जनवरी से, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsDivine Gita Festival in Firozabad A Three-Day Spiritual Celebration

सुहागनगरी में दिव्य गीता महोत्सव दो जनवरी से

Firozabad News - फिरोजाबाद में 2 जनवरी से 3 दिवसीय दिव्य गीता महोत्सव का आयोजन होगा। पहले दिन संत ज्ञानानंद महाराज का गीता सत्संग होगा। दूसरे दिन ध्यान साधना और दिव्य गीता सत्संग आयोजित होंगे। अंतिम दिन सांस्कृतिक भजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 31 Dec 2024 12:36 AM
share Share
Follow Us on
सुहागनगरी में दिव्य गीता महोत्सव दो जनवरी से

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में दो जनवरी से तीन दिवसीय दिव्य गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। आयोजक श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार के पदाधिकारियों ने सोमवार को वार्ता के दौरान धार्मिक आयोजन की जानकारी दी। अंतिम दिन सांस्कृतिक भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रथम दिन दो जनवरी को विश्व विख्यात गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज द्वारा व्या गीता सत्संग दोपहर तीन बजे से शुरू होगा जिसके मुख्य सदर विधायक मनीष असीजा तथा मुख्य यजमान प्रदीप गर्ग लल्ला होंगे। दूसरे दिन तीन जनवरी को प्रात: सात बजे ध्यान साधना तथा दोपहर तीन बजे से दिव्य गीता सत्संग होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर कामिनी राठौर रहेंगीं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अंतिम दिन चार जनवरी को सुबह सात बजे ध्यान साधना, दोपहर तीन बजे से दिव्य गीता सत्संग का कार्यक्रम होगा तथा सांय छह बजे से संस्कृत भजन संध्या एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मयंक भटनागर करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह होंगे। संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक मित्तल क्रांति के संयोजन में होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।