Firozabad News: खाद दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित
Firozabad News: गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद बीज की दुकानों पर छापे मारे गए। एक दुकान निलंबित की गई, जबकि दूसरी को नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरकों के सैंपल भरे और कई परेशानी का सामना कर रही दुकानों को चेतावनी दी।

Firozabad News: गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद बीज की दुकानों पर टीमों ने छापे मारे। अनियमितताओं पर एक दुकान को निलंबित करने के साथ एक दुकान को नोटिस जारी किया। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान फिरोजाबाद, नारखी एवं बछगांव मे उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 6 उर्वरक के सैंपल भरे। अचारी मिर्च, शिमला मिर्च एवं बाजरा बीज के आठ सैंपल लिए l रेट स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित न करने, स्टॉक एवं विक्रय पंजिका अद्यतन ना रखना तथा खतौनी प्राप्त कर उसका अंकन बिक्री पंजिका में सही प्रकार से न करने व उचित रखरखाव न करने के कारण बबलू बीज एजेंसी एवं आईएफएफडीसी केंद्र गौंछ का बाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


