Firozabad News: पुलिस के साए में आज होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2026-27 शनिवार को पुलिस की निगरानी में होगा। 1372 मतदाता छह बूथों पर मतदान करेंगे, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मतगणना शाम 4 बजे शुरू होगी। मतदान के लिए विशेष नियम और पूर्व सूचना का पालन करना अनिवार्य है।

Firozabad News: पुलिस के साए में आज होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

Firozabad News: जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2026-27 शनिवार को पुलिस के साए में होगा। छह बूथों पर 1372 मतदाता मतदान करेंगे। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम चार बजे से परिणाम आने तक मतगणना जारी रहेगी। मतदान के लिए सीओपी कार्ड एवं सदस्यता रसीद लाना अनिवार्य होगा। मतदान कक्ष में फोटो खींचना एवं मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। विगत दिनों जिला बार एसोएिशन के पदाधिकारियों में चुनाव को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। अध्यक्ष और सचिवों ने चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी भी तय कर दिए थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूप चंद्र जैन एडवोकेट ने चुनाव अधिकारियों को निरस्त करते हुए न्यायिक, पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।

हालांकि बाद में वार्षिक चुनाव संपन्न कराने के लिए सहमति बन गई। संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची का प्रकाशन आठ अगस्त को हुआ और अंतिम प्रकाशन 13 अगस्त को हुआ। 17 अगस्त को नामांकन हुए थे। 18 अगस्त को नामांकनों की जांच होने के बाद 19 अगस्त दोपहर तीन बजे तक नामांकनों की वापसी हुई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: पुलिस के साए में आज होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव