फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, 21 कर्मचारियों का वेतन रोका

Apr 07, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - जिला प्रशासन फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम स्तर पर कैंप आयोजित कर रहा है। हाल ही में हुई बैठक में 21 कर्मचारियों की गैरहाजिरी के कारण उनका वेतन रोका गया। उप जिलाधिकारी ने इसे लापरवाही मानते हुए कर्मचारियों को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, 21 कर्मचारियों का वेतन रोका

जिला प्रशासन फॉर्मर रजिस्ट्री पर गंभीर है। इसके लिए ग्राम स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिले एवं तहसील स्तर से इन कैंप पर निगरानी भी रखी जा रही है। बीते दिनों आयोजित बैठक में 21 कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने पर इनका वेतन रोका गया है। फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए तहसील में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। फॉर्मर रजिस्ट्री के संबंध में छह अप्रैल को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। इस संबंध में पूर्व सूचना के बाद भी कर्मचारियों ने बैठक में प्रतिभाग नहीं किया। उप जिलाधिकारी जसराना ने इसे शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया है।

एक सप्ताह में अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। पक्ष में कुछ नहीं कहना है तथा एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।