ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादजलमूल्य विभाग में कम वसूली पर जताई नाराजगी

जलमूल्य विभाग में कम वसूली पर जताई नाराजगी

टैक्स विभाग के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार ने जलकल विभाग में कम वसूली पर नाराजगी जताई है। नगर आयुक्त ने पत्र के माध्यम से दर्जनभर कर्मचारियों से इसे जल्द से जल्द लक्ष्य तक पहुंचाने को कहा...

जलमूल्य विभाग में कम वसूली पर जताई नाराजगी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 06 Feb 2020 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

टैक्स विभाग के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार ने जलकल विभाग में कम वसूली पर नाराजगी जताई है। नगर आयुक्त ने पत्र के माध्यम से दर्जनभर कर्मचारियों से इसे जल्द से जल्द लक्ष्य तक पहुंचाने को कहा है।

वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर मात्र डेढ़ माह का ही समय शेष बचा है ऐसी दशा में जलकल विभाग में जलमूल्य की वसूली की स्थिति खराब है। विभाग में वसूली कार्य में लगे दर्जनभर कर्मचारी केवल 15 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली कर सके हैं जो ठीक नही हैं। नगर आयुक्त ने कुछ दिन पूर्व ही विभाग के कार्यों की समीक्षा की तथा उन्होंने इस पर नाराजगी भी जताई।

नगर आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तत्काल ही वित्तीय वर्ष खत्म होने से पूर्व लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य में सभी कर्मियों को लगाएं। अधिशासी अभियंता चंदन सिंह को भी निर्देश दिए कि वह लगातार वसूली कार्य पर अपनी निगरानी रखें तथा लापरवाही कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाएं। नगर आयुक्त का कहना था कि शासन की मंशा है कि नगर निगम अपने संसाधन बढ़ाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें