ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचूड़ी सिट यूनियन की बैठक में श्रमिक समस्याओं पर हुई चर्चा

चूड़ी सिट यूनियन की बैठक में श्रमिक समस्याओं पर हुई चर्चा

नगर में आयोजित चूड़ी सिट यूनियन की बैठक में चूड़ी कारीगरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। यूनियन के गठन का निर्णय किया। जिसकी कार्यकारिणी अगली बैठक में...

चूड़ी सिट यूनियन की बैठक में श्रमिक समस्याओं पर हुई चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 12 Apr 2021 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में आयोजित चूड़ी सिट यूनियन की बैठक में चूड़ी कारीगरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। यूनियन के गठन का निर्णय किया। जिसकी कार्यकारिणी अगली बैठक में घोषित की जाएगी।

सोमवार को संस्था कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में यूनियन नेता महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। लेकिन चूड़ी के काम में कारीगरों के मेहनताने की दर काफी कम हो रही है। यूनियन न होने की वजह से चूड़ी गोदाम मालिक सिट ठेकेदारों का शोषण कर रहे हैं। जिससे चूड़ी कारीगरों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब चूड़ी गोदाम संचालक सिट ठेकेदार व कारीगरों का आर्थिक शोषण नहीं कर सकेंगे। बैठक में वीनेश कुशवाहा, गणेश, नितिन आर्य, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, आनंद कुमार, अजय कुमार, योगेश कुमार, गीतेश, राहुल गुप्ता, दीपक कुमार, शिव कुमार, राजू कुशवाहा, श्याम कुशवाहा, प्रदीप कुमार, गोविंद शर्मा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें