Firozabad News: नगर आयुक्त ने नहीं की वार्ता, नलकूप ऑपरेटर्स में आक्रोश
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: नगर निगम में नलकूप ऑपरेटरों की सेवा बहाली की लड़ाई एक बार फिर मायूस हो गई। नगर आयुक्त ने उन्हें आश्वासन देने के बावजूद वार्ता नहीं की और कानूनी प्रक्रिया का हवाला दिया। इस पर धरना दे रहे ऑपरेटरों ने जमकर नारेबाजी की।

Firozabad News: नगर निगम में अपनी सेवा वहाली की लड़ाई लड़ रहे नलकूप ऑपरेशन को एक बार फिर से मायूसी हाथ लगी। नगर आयुक्त से मिले आश्वासन पर कुछ हल निकलने की उम्मीद पर पहुंचे ऑपरेटर उस वक्त हैरान रह गए, जब नगर आयुक्त ने वार्ता करना भी जरूरी नहीं समझा। उन्होंने यह कहकर मामले को टाल दिया कि कानूनी मामला है, जो कानूनी प्रक्रिया से ही हल होगा। नगर आयुक्त दोपहर में नलकूप ऑपरेटरों की बात सुने बगैर नगर निगम से रवाना हुए तो धरना प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों ने जमकर नारेबाजी की।


