ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादढाबा कर्मचारी की संदिग्ध हालातों में मौत

ढाबा कर्मचारी की संदिग्ध हालातों में मौत

सिरसागंज क्षेत्र में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया...

ढाबा कर्मचारी की संदिग्ध हालातों में मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 28 Sep 2022 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सिरसागंज क्षेत्र में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

इमलिया निवासी सोपाली 50 वर्ष पुत्र सिरसागंज स्थित एक ढाबे पर काम करता था। उसकी बुधवार दोपहर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ढाबा स्वामी व कर्मचारियों से पूछताछ की। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।

‌थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि सोपाली की तबीयत ठीक नहीं थी। उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें