डिप्टी सीएम के कमांडो ने की विधायक से तीन बार अभद्रता

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - फिरोजाबाद में मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम डा ब्रजेश पाठक को उनके कमांडो ने घेर लिया। भाजपा विधायक मनीष असीजा के नजदीक आने पर कमांडो ने उन्हें पीछे धकेलने की कोशिश की। विधायक ने गुस्से में कमांडो को अपनी गलती का अहसास कराया। डिप्टी सीएम ने अस्पताल प्राचार्य को सभ्यता से व्यवहार करने की सलाह दी।

 डिप्टी सीएम के कमांडो ने की विधायक से तीन बार अभद्रता

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में मेडिकल कालेज के निरीक्षण के लिए रविवार को आए प्रदेश के डिप्टी सीएम डा ब्रजेश पाठक जैसे ही मेडिकल कालेज परिसर में पहुंचे वैसे ही उनके कमांडो ने उनको घेर लिया। भाजपा के सदर विधायक मनीष असीजा जैसे ही डिप्टी सीएम के करीब पहुंचे तो कमांडो ने आमजन समझकर उनको पीछे की ओर धकेला और दूर हटाने की कोशिश की। इस तरह पूरे 40 मिनट के निरीक्षण के दौरान तीन बार कमांडो ने हरकतें कीं। इसको लेकर विधायक ने गुस्सा जाहिर किया तब कमांडो को अपनी गलती का अहसास हुआ। रविवार को मेडिकल कालेज के 200 शैय्या का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने कार से उतरकर जैसे ही अपना निरीक्षण शुरू किया तो उनके साथ भाजपा विधायक मनीष असीजा, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष डा सतीश दिवाकर चलने लगे।

इसी बीच कमांडो ने डिप्टी सीएम के करीब चल रहे विधायक को रोका और पीछे रहने को कहा। मरीजों और तीमारदारों से बात करते समय भी कमांडो ने विधायक के साथ फिर यही हरकत की।200 शैय्या में ऊपरी तल पर भर्ती मरीजों से मिलने जा रहे डिप्टी सीएम के करीब चल रहे विधायक असीजा को फिर उसी कमांडो ने पीछे रहने की हिदायत देकर रोकने की कोशिश की तो विधायक गुस्से में आ गए। उन्होंने कमांडो को उसकी गलती का अहसास कराया और बताया कि यह तुमने तीसरी बार उनको धकेला है। विधायक ने अपना परिचय देते हुए कमांडो से गुस्से में बात की तो कमांडो आगे करीब 25 मिनट के निरीक्षण में विधायक से दूरी बनाकर रहा।वहीं मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा योगेश गोयल को डिप्टी सीएम ने जाते समय अपनी गाड़ी रोककर बुलाया और कहा कि अस्पताल परिसर में किसी से अभद्रता की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कोई भी अस्पताल में आए तो उसके साथ सभ्य तरीके से बात की जाए। आगे इस तरह की शिकायतें न आएं इसको लेकर ठोस रणनीति बनाई जाए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।