जिले में आज जाएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
फिरोजाबाद के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सुहाग नगरी में आएंगे। वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और पालीवाल हॉल में लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि होंगे। पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

फिरोजाबाद, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सुहाग नगरी में आएंगे। सबसे पहले वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पालीवाल हॉल में लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इसको देखते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार दोपहर 2.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे।
यहां पर वे पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 3.20 बजे पालीवाल हॉल में लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।उप मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। सहायक नगर आयुक्त एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया है कि उप मुख्यमंत्री दोपहर में शहर पहुंचेंगे। वह पाल-बघेल संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। बताते चलें रविवार को शहर में विभिन्न मार्गों से होकर अहिल्याबाई की शोभायात्रा भी निकलेगी उसके बाद पालीवाल हाल में विचार गोष्ठी का आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


