Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsDense Fog Disrupts Daily Life in Firozabad Causes Challenges for School Children and Drivers
घने कोहरे ने थामी रफ्तार, पांच किमी की दूरी आधा घंटे में पूरी

घने कोहरे ने थामी रफ्तार, पांच किमी की दूरी आधा घंटे में पूरी

संक्षेप:

Firozabad News - सोमवार को फिरोजाबाद में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे भी सर्दी और कोहरे के कारण परेशान हुए। धूप निकलने पर स्थिति में सुधार हुआ और लोगों को राहत मिली।

Dec 16, 2025 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद। सोमवार को समूची सुहाग नगरी कोहरा की सफेद चादर से ढकी हुई नजर आई। घने कोहरे ने आम लोगों को परेशान कर दिया। सुबह से दोपहर तक वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते वाहन चालकों को अनेक तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। घने कोहरा की वजह से जनपद से गुजर रहे नेशनल हाईवे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के अलावा विभिन्न संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों को भी अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। हालात यह बन गए कि पांच किमी की दूरी को वाहन चालकों ने रेंगते हुए आधा घंटे में पूरा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छा गया। जिसकी वजह से वातावरण में दृश्यता काफी कम हो गई। दोपहर होने तक वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालक दुर्घटना से बचने के लिए दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते रहे। दोपहर में धूप निकलने पर कोहरा धीरे-धीरे कम होता गया। तब कहीं जाकर वाहन चालकों को राहत मिल सकी । धूप निकलने के बाद वाहन चालकों का सफर आसान होने लगा। वहीं दूसरी ओर सुबह से ही वातावरण में गलन काफी बढ़ गई। गलन भरी सर्दी का अहसास बढ़ जाने पर बच्चों और बुजुर्ग लोगों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। घने कोहरा ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की दिक्कतें सोमवार को सुबह वातावरण में घनी कोहरे की चादर छा गई। इसी दौरान बच्चों को स्कूल के लिए निकलना पड़ा। अपने घरों से स्कूल के लिए निकले बच्चे घने कोहरे और सर्दी से परेशान होते रहे। सर्दी से बचाव के लिए अलाव का लिया सहारा सोमवार को सुबह लोगों को घने कोहरा के बीच गलन भरी सर्दी सताती रही। सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव जला कर बैठ गए। बुजुर्ग लोग दोपहर तक अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। वहीं घर से बाहर निकले कामकाजी लोग भी रास्ते में सर्दी से बचने के लिए अलाव के पास रुकते रहे। शिकोहाबाद में घने कोहरे से आती रही दिक्कतें शिकोहाबाद। सर्दी के पहले कोहरे ने सोमवार को जनजीवन पूरी तरह से ठप कर दिया। सुबह भीषण सर्दी में बच्चों को स्कूल जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं घने कोहरे के कारण वाहन कछुआ गति से चलने के लिए मजबूर हो गए। सोमवार को पहला घना कोहरा देखने को मिला। कोहरा इतना घना था कि लोगों को 2 तीन मीटर से ज्यादा का आगे दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के कारण वाहन भी कछुआ गति से चलने के लिए मजबूर हो गए। वाहन स्वामी हादसे से बचने के लिए लाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। वहीं सुबह सुबह घना कोहरा बच्चों, उनके अभिभावकों के लिए मुसीबत लेकर आया। बच्चों को ठिठुरन भरी सर्दी में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। दोपहर 12 बजे के आसपास सूरज देव के दर्शन होने के बाद लोगों को घने कोहरे से राहत मिली।