ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादडेंगू और बुखार से फिर 10 बच्चों की जान गई

डेंगू और बुखार से फिर 10 बच्चों की जान गई

डेंगू और बुखार के चलते सुहागनगरी में लगातार बच्चों की मौत होती जा रही है। गुरुवार को 10 मौतें सामने आई हैं। ये मौतें जनपद में अस्पतालों में और आगरा...

डेंगू और बुखार से फिर 10 बच्चों की जान गई
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 16 Sep 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

डेंगू और बुखार के चलते सुहागनगरी में लगातार बच्चों की मौत होती जा रही है। गुरुवार को 10 मौतें सामने आई हैं। ये मौतें जनपद में अस्पतालों में और आगरा में उपचार के दौरान हुई हैं। अब जनपद में बीमारी से मरने वालों की संख्या 171 पहुंच गई है।

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जब वे बच्चों को लेकर सरकारी अस्पताल गए तो यहां दवा दी गई। इसके बाद घर पर उपचार चला। हालत में सुधार भी दिखा और बाद में फिर तबियत बिगड़ गई। इसके अलावा परिवार के सदस्यों का कहना है कि ज्यादा सीरियस हालत में सरकारी अस्पताल लेकर गए तो यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर किया। कई बच्चों के परिवार के सदस्य उनको आगरा लेकर गए और वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

गुरुवार को इनकी मौत आई सामने

- सोनाली (9) पुत्री रिषभ निवासी नई आबादी तहसील के पीछे

- दानिश पुत्र वाकिव निवासी 30 फुटा

- आस्था (11) पुत्री नीरज निवासी पुरानी आबादी रहना

- राधिका पुत्री सुनील निवासी आंस का नगला

- सचिव पुत्र महेंद्र निवासी राठौर नगर

- तौफीक पुत्र गुलाम नवी निवासी अब्बास नगर

- लकी सविता (8) पुत्र हिरेंद्र सिंह निवासी झलकारी नगर गली नम्बर तीन

- अंशिका (11) पुत्री नीरज निवासी इंदिरा नगर नई आबादी रहना

- पुष्पेंद्र (17) पुत्र देवेंद्र सिंह यादव निवासी सुहाग नगर

- स्पर्श (13) पुत्र दीपक दीक्षित निवासी सरस्वती नगर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें