अतुल्य भारत में झलकी संस्कृति, प्रस्तुतियों ने दिए संदेश
Firozabad News - फिरोजाबाद में दिल्ली पब्लिक स्कूल में 'अतुल्य भारत' विषय पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने नृत्य, संगीत, और नाटक के माध्यम से विभिन्न राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रूपिका...

फिरोजाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल में का वार्षिकोत्सव अतुल्य भारत थीम पर मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य नाटिका से जहां समाज को संदेश देने का कार्य किया तो इस अवसर पर देश भर के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा के साथ रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं वाइस प्रेसीडेंट तिलक इंटर कॉलेज रूपिका दीक्षित ने करते हुए छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य डॉ. गौरव दुबे ने अतुल्य भारत के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा एक एवं दो के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। नृत्य, संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति दी। वहीं भारत में जगह जगह पर मनाए जाने वाले त्योहार गणेश पूजा, गोवर्धन पूजा, होली पूजा एवं दुर्गा पूजा का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने संस्कृति एवं नैतिक मूल्य की सीख दी। बुराई पर अच्छाई की जीत, शक्ति का महत्व एवं भाईचारे की भावना का संदेश भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में गूंजा। विविधता में एकता की संस्कृति को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधान, भोजन, और कला का प्रदर्शन किया गया। प्रो वाइस चेयरमैन जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि महोत्सव छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है और उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का मौका देता है। विद्यालय छात्रों के सांस्कृतिक एवम् नैतिक विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।