ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादगोथुआ के पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल

गोथुआ के पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल

भारतीय सवर्ण महासभा का प्रतिनिधि मंडल गांव गोथुआ पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिला। उन्हें अधिकारियों से वार्ता कर इंसाफ दिलाने का आश्वासन...

गोथुआ के पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 06 Feb 2020 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सवर्ण महासभा का प्रतिनिधि मंडल गांव गोथुआ पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिला। उन्हें अधिकारियों से वार्ता कर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

पीड़ितों ने बताया कि बच्चों के आपसी विवाद में दलित समाज के दर्जनों लोगों ने आकर हमारे साथ मारपीट की। बाद में एससीएसटी ऐक्ट हमारे ही ऊपर लगा दिया है। महासभा प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने पीड़ितों की बात सुनी। उन्होंने प्रशासन से सवर्ण समाज के पीड़ित परिवार पर लगाए गए झूठे मुकदमे को हटाए जाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश चंद्र शर्मा, मोहन सिंह, सूर्य प्रकाश रावत, अशोक गर्ग, एसके भटनागर, सौरभ लहरी, विनोद दीक्षित, दिव्यकांत शर्मा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें