जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर लोगों ने किया हंगामा

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों में देरी से परेशान आवेदनकर्ताओं ने अपर नगर आयुक्त को अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि पिछले पांच महीने से उनके प्रार्थना पत्र लंबित हैं और स्कूल खुलने वाले हैं, लेकिन उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिले। अपर नगर आयुक्त ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर लोगों ने किया हंगामा

नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा। प्रमाण पत्रों के लिए पिछले पांच-छह महीने से चक्कर काट रहे आवेदनकर्ताओं ने नगर निगम में गुस्सा जाहिर कर अपर नगर आयुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराया। अपर नगर आयुक्त ने तत्काल समस्या के समाधान को निर्देश जारी किए। गुरुवार को आवेदनकर्ताओं का जब धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने अपर नगर आयुक्त कार्यालय के सामने गुस्सा जताना शुरू किया। लोगों का कहना था कि स्कूल खुलने वाले हैं और उन्हें अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। आवेदनकर्ताओं ने बताया कि इसके लिए उन्होंने पांच महीने पहले ही आवेदन किया था ताकि उन्हें समय से अपने प्रमाण पत्र मिल जाएं।

इसके बाद भी उन्हें न तो प्रमाण पत्र मिले हैं और न ही यह बताया जा रहा कि कब मिलेंगे। हंगामा होते देखकर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार ने अपने समक्ष सभी को बुलाया तथा उनकी समस्या को सुना। उन्होंने तत्काल ही कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया और समस्या को तत्काल सुलझाने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।