शटरिंग कारोबारी की मौत, हत्या का आरोप
थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही...
थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
श्री राम कॉलोनी निवासी मूलचंद 40 वर्ष पुत्र लटूरी शटरिंग का कार्य करता था। उसकी बुधवार की रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी की मानें तो बुधवार देर रात उसे दो युवक घर छोड़ने आए थे। रात को वह चारपाई पर सो गया। प्रातः उसकी मौत हो गई। लोगों की मानें तो वह शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उसके शरीर पर चोट के निशान बताए गए हैं। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। परिजनों तथा आसपास के लोगों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि मृतक के भाई रामदास की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।