ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादनवविवाहिता की फांसी पर लटकने से मौत, हत्या का आरोप

नवविवाहिता की फांसी पर लटकने से मौत, हत्या का आरोप

थाना जसराना क्षेत्र में नवविवाहिता की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।...

नवविवाहिता की फांसी पर लटकने से मौत, हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 05 Dec 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना जसराना क्षेत्र में नवविवाहिता की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

नगला उदय निवासी सुरुचि 22 वर्ष पत्नी मोहित की शनिवार की रात फांसी पर लटकने से मौत हो गई। पता चलते मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। मायके वालों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज 500000 रुपये की खातिर सुरुचि की हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया। उनका कहना है ससुराली जन वहां से फरार हो गए।

मायके वालों ने बताया कि सुरुचि की शादी 23 मई 2021 को की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराली जन और दहेज की मांग करने लगे। जिसे पूरा करने से उन्होंने मना कर दिया। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने सुरुचि की हत्या की है। उन्होंने थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें