साइबर ठगों ने कपड़ा व्यापारी के खाते से उड़ाई नकदी

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - साइबर ठगों ने थाना उत्तर क्षेत्र के व्यापारी नितिश गुप्ता को निशाना बनाते हुए उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से सात बार में पांच लाख रुपये से अधिक ट्रांजैक्शन कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर ठगों ने कपड़ा व्यापारी के खाते से उड़ाई नकदी

साइबर ठगों ने थाना उत्तर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी को निशाना बना लिया। साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उसके बैंक खाते से सात बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर लाखों रुपये की नकदी पार कर दी। इलाका पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कोटला रोड स्थित गुबरेले कंपाउंड निवासी नितिश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता की एसआरके पीजी कॉलेज के सामने रेडीमेड कपड़े की दुकान है। उनका एक बैंक खाता मोहल्ला गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में है। आठ मई को साइबर ठगों ने उनके इस खाते पर डिजिटल अटैक किया।

ठगों ने यूपीआई आईडी और अलग-अलग मर्चेंट गेटवे जैसे अमेजन पे, यस बैंक और एक्सिस बैंक सीसी बिल का प्रयोग कर सात बार में पांच लाख रुपये से अधिक धनराशि ट्रांसफर कर ली। उत्तर थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बैंक ट्रांजेक्शन आईडी और संबंधित यूपीआई एड्रेस को ट्रैक करने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।