मीशो के नाम पर साइबर ठग ने एक लाख खाते से निकाले

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - साइबर अपराधी ने फिरोजाबाद की दिव्यांग माहेनिगार को अपना शिकार बनाया। युवती ने मीशो से खरीदे गए प्रोडक्ट की वापसी के लिए फोन किया, लेकिन ठग ने उसे बातों में फंसाकर एक लाख रुपये निकाल लिए। युवती ने थाना रसूलपुर में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मीशो के नाम पर साइबर ठग ने एक लाख खाते से निकाले

साइबर अपराधी ने फिरोजाबाद की दिव्यांग माहेनिगार पुत्री कुतुबुद्दीन निवासी हुसैनी मोहल्ला को अपना शिकार बना लिया। मीशो से खरीदे गए प्रोडक्ट को वापस कराने के बाद रुपये नहीं आने पर युवती ने आनलाइन फोन किया था। फोन नहीं उठा और फिर साइबर ठग ने अपना फोन करके युवती को बातों में फंसाया और रुपया वापसी का झांसा देकर आरोपी ने एक मैसेज ओपन कराकर दो बार में एक लाख रुपया निकाल लिया। युवती ने थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।