ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादवाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

थाना मक्खनपुर क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे आगरा रेफर किया...

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 02 Mar 2021 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना मक्खनपुर क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे आगरा रेफर किया गया।

कन्नौज के छिबरामऊ निवासी पवन पुत्र अशोक कुमार फिरोजाबाद घर आ रहा था। उसका घर महादेव नगर में है। बाइक पर उसकी पत्नी रीता भी सवार थी। यहां मांगलिक कार्यक्रम था। थाना मक्खनपुर के समय तेज गति से आ रही कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। हादसे के बाद काफी लोग एकत्रित हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे का पता चलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। युवक की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें