हवा के साथ उड़ रही धूल, सांस लेना हुआ दूभर

हवा के साथ उड़ रही धूल, सांस लेना हुआ दूभर

संक्षेप:

Firozabad News - फिरोजाबाद में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर नालबंद चौराहा से रसूलपुर थाने तक निर्माण कार्य चल रहा है। एक साल से चल रहे इस कार्य में धूल और सड़क पर खुदाई के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।...

Oct 22, 2025 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा नालबंद चौराहा से लेकर रसूलपुर थाने तक दीन दयाल उपाध्याय मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर पिछले एक साल से काम चल रहा है। एक तरफ नाला निर्माण पूरा होने के साथ पोल लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर खोदाई हो रही है। सुबह से रात तक हवा के साथ धूल उड़ती रहती है। जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी पानी छिड़काव करने तक की सुध नहीं ले रहे हैं। सुभाष तिराहा से स्टेशन रोड तक स्मार्ट रोड बनाने के बाद रसूलपुर थाने से लेकर नालबंद चौराहा तक दीन दयाल उपाध्याय मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सबसे पहले पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद जलकल विभाग द्वारा पेयजल पाइप लाइन भी डाली जाएगी। कार्यदायी संस्था ने एक वर्ष पूर्व सड़क के एक तरफ नाला निर्माण के लिए खोदाई शुरू की थी। जो पिछले माह पूरी हो सकी है। यहां पर विद्युत विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबिल डाली जा रही है। जिसके चलते दोनों तरफ सड़क जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ पड़ी है। इस पर वाहन तो क्या पैदल निकलना भी मुश्किल है। आए दिन वाहन पलट जाते हैं। कभी राहगीर चुटैल हो जाते हैं तो कभी चूड़ी आदि सामान टूटकर बिखर जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि सड़क निर्माण में मनमानी की जा रही है। कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन किसी ने निरीक्षण करने तक की जहमत नहीं उठाई। अभी नाले का निर्माण भले ही एक ओर किया जा रहा है, फिर भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ पर मिट्टी पड़ी है तो ठेल वाले सड़क किनारे ठेल खड़े कर लेते हैं। जिसके कारण सुबह से रात तक जाम जैसे हालात और हवा के साथ धूल उड़ती रहता है। अगर इसका टुकड़ों में निर्माण कराया जाता तो आवागमन करने में राहत रहती। मार्ग के निर्माण में मनमानी की जा रही है। सुबह से देर रात तक हवा और वाहनों के आवागमन के दौरान धूल उड़ती रहती है। जिससे कारण सांस लेना भी दूभर हो जाता है। दिन भर सब्जियों और खुले खाद्य पदार्थों पर धूल जमी रहती है। -अवधेश जैन इस क्षेत्र में अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले हैं। सड़क के दोनों और खाद्य पदार्थ और सब्जी की दुकानें लगाई जाती हैं। मार्ग का निर्माण होने से स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। दिन-रात मास्क लगाने के बाद भी राहत नहीं मिल पाती है। -दीपक इस मार्ग का निर्माण शुरू हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया, लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अधिकारी भी नियमित रूप से निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठाते हैं। जिसके कारण कार्यदायी संस्था मनमाने तरीके से निर्माण करा रही है। - अतर सिंह मार्ग की दो वर्ष से मरम्मत भी नहीं कराई गई थी। अब निर्माण कराया जा रहा है। नालबंद चौराहा, सब्जी मंडी, हनुमान जी मंदिर के सामने, पेट्रोल पंप के सामने सहित जगह-जगह गहरे गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। धूल अस्थामा रोगियों के लिए जहर के समान है। -शमशेर