
वोट चोरी के विरोध मार्च से पहले कांग्रेसी नजरबंद
Firozabad News - सुहाग नगरी में कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के विरोध में आयोजित कैंडल मार्च को पुलिस ने रोक दिया। कई कांग्रेसियों को उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और...
सुहाग नगरी में गुरुवार को कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के विरोध में आयोजित कैंडल मार्च को पुलिस ने रोक दिया। तमाम कांग्रेसियों को उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। इससे कांग्रेसियों में गुस्सा व्याप्त है। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव समेत कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने इस संबंध में सबूत पेश किए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए विरोध किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस को जैसे ही कैंडल मार्च की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए नेताओं को बाहर निकलने से रोक दिया।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से वोट चोरी होने को लेकर कैंडल मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने कैंडल मार्च को न केवल रुकवाया बल्कि कांग्रेसियों को हाउस और कार्यालय अरेस्ट भी किया। पुलिस ने फिर उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाम जिलानी और संदीप तिवारी ने घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया। कहा कि हम लोगों को घरों पर ही पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


