ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचूड़ी पकाई श्रमिकों के लिए मेहनताना वृद्धि पर समझौता

चूड़ी पकाई श्रमिकों के लिए मेहनताना वृद्धि पर समझौता

फिरोजाबाद। शहर में चूड़ी पकाई भटिठयों पर कार्यरत श्रमिकों के मेहनताना बढ़ोत्तरी पर समझौता हो...

चूड़ी पकाई श्रमिकों के लिए मेहनताना वृद्धि पर समझौता
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 25 Oct 2018 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में चूड़ी पकाई भटि्ठयों पर कार्यरत श्रमिकों के मेहनताना बढ़ोतरी पर समझौता हो गया। पकाई भट्ठी पर प्रति सैकड़ा तोड़ा पर 60 रुपये की वृद्धि की गई है। जिसे तीन श्रेणी के श्रमिकों में अलग- अलग दी जाएगी। इसी तरह लेजर मशीन पर 20 रुपये प्रति सैकड़ा तोड़ा की बढ़ोतरी की गई है। जो कि 100 तोड़ा पर पांच श्रमिकों को देय होगी। नगर में चूड़ी पकाई भटि्ठयों पर कार्यरत श्रमिक मेहनताना बढ़ोतरी को लेकर महीने भर से आन्दोलनरत थे। मजदूरी न बढ़ाए जाने पर वे कई बार अपने औजार छोड़ चुके थे। श्रमिकों का कहना था कि पांच साल से भट्ठी मालिकों ने उनका मेहनताना नहीं बढ़ाया। जिसके चलते श्रमिक आक्रोशित थे। इस मामले में गुरुवार को सहायक श्रमायुक्त ने अपने कार्यालय पर समझौता वार्ता बुलाई। जहां श्रमिक पक्ष ने मेहनाताना बढ़ाने की मांग उठाई। वहीं भट्ठी मालिकों ने भी अपनी दिक्कतें बताईं। कई घंटे तक वार्ता चलती रही। एएलसी राजीव कुमार सिंह ने जब श्रमिकों की समस्या हल कराने के लिए दबाव बनाया तो वेतन वृद्धि पर बढ़ोतरी को लेकर अंत में समझौता हो गया। समझौता वार्ता में श्रमिक पक्ष की ओर से कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के मंत्री भूरी सिंह यादव, नवल सिंह एडवोकेट, गोविंद पांडे आदि शामिल रहे। वहीं भट्ठी मालिकान पक्ष से युनूस अब्बास, हाजी बिलाल, हाजी अंसार, हाजी औरंगजेब आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें