Firozabad News: कागजों पर शौचालय का भुगतान, 12 की जगह छह हजार दिये जा रहे
Firozabad News: सोमवार को सदर तहसील के समाधान दिवस में लालऊ में शौचालय निर्माण के लिए धन की राशि में अनुशासनहीनता का मामला सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार कागजों पर 12,000 रुपये दिखाए गए जबकि खातों में केवल 6,000 रुपये पहुंचे। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Firozabad News: सोमवार को सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में लालऊ में शौचालय की धनराशि के भुगतान में बड़ा मामला सामने आया। कागजों पर 12-12 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान दर्शाया गया। जबकि हकीकत में छह-छह हजार रुपये की धनराशि खातों में पहुंची। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। लालऊ में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आरटीआई के माध्यम से एक बड़ा मामला उजागर हुआ। ग्राम पंचायत में फेज प्रथम एवं द्वितीय के तहत कागजों पर शौचालय का निर्माण में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाया गया है, जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में छह-छह हजार रुपये की किस्त पहुंचती है।डीएम
ने सख्त रुख अपनाते हुए परियोजना निदेशक और उपायुक्त श्रम रोजगार के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित करा कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में बगैर शौचालय निर्माण भुगतान या किसी भी स्तर पर धन के गबन की पुष्टि होती है तो दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


