Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsCleanliness Workers Demand Fair Wages and Uniforms in Uttar Pradesh
सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन

संक्षेप:

Firozabad News - शिकोहाबाद में सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रीष्म और शीतकालीन वर्दी, बकाया बोनस और एरियर का भुगतान, डोर टू डोर कर्मचारियों के लिए 10 हजार रुपए, तथा अन्य मांगें की। यदि 24 घंटे में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

Dec 09, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के नगरध्यक्ष संजू साहू के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने मांग की कि सफाई कर्मचारियों को ग्रीष्म कालीन, शीतकालीन वर्दी दिलाई जाए। समस्त स्थाई सफाई कर्मचारियों को बकाया बोनस, एरियर का भुगतान दिलाया जाए। डोर टू डोर कर्मचारियों को प्रति माह 10 हजार रुपए उनके खाते में दिए जाएं। उनकी पीएफ कटौती भी की जाए। नाला गैंग का ठेका पुन: उठाया जाए उसमें 20 नाला गैंग सफाई कर्मी रखे जाएं। इनको आउट सोर्सिंग में सम्मिलित कर लिया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समस्त पेंशन भोगियों का एरियर का भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रितों का बकाया भुगतान किया जाए। समस्त संविदा कर्मचारियों का एरियर का भुगतान किया जाए। एरियर और बोनस 4 महीने के वादे के अनुसार अभी तक नहीं दिया और संविदा सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग कर्मचारी को झाडू 2 महीने से नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए 24 घंटे में झाड़ू सहित, वर्दी नहीं दी तो समस्त कर्मचारियों, 41 आउसोसिंग सफाई कर्मचारीयों का वेतन 8500 रुपये किस आधार पर दिया जा रहा है उसे बताने के लिए अल्टीमेटम दिया। अन्यथा की स्थित में सफाई कर्मचारी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में गौतम बाल्मीकि, अजय, बादल, संजय, विपिन कुमार, राकेश कुमार, रिंकू, राहुल, बाबू, शिवम हैं।