ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचतुर्थश्रेणी कर्मचारी कर रहे थे बाबूगीरी, लगाई फटकार

चतुर्थश्रेणी कर्मचारी कर रहे थे बाबूगीरी, लगाई फटकार

एसडीएम ने शुक्रवार की सुबह नगर पालिका का निरीक्षण किया। दस बजे निरीक्षण के दौरान पालिका में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम थी। समय से 15 मिनट देरी से...

चतुर्थश्रेणी कर्मचारी कर रहे थे बाबूगीरी, लगाई फटकार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 24 Mar 2023 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

एसडीएम ने शुक्रवार की सुबह नगर पालिका का निरीक्षण किया। दस बजे निरीक्षण के दौरान पालिका में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम थी। समय से 15 मिनट देरी से पहुंचने पर भी जब कर्मचारी नहीं मिले तो उन्होंने पालिका के दोनों गेट बंद करा दिए और अपने गार्डों को बैठा दिया। इसके बाद निरीक्षण में मिली खामियों पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। एक कक्ष में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को काम करते देख एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की व अधिशासी अधिकारी से कहा कि कोई भी चतुर्थ श्रेणी बाबू का कार्य नहीं करेगा।

एसडीएम विवेक मिश्रा ने सुबह सवा दस बजे पालिका का अचानक से निरीक्षण किया। एसडीएम पालिका के प्रशासक हैं। निरीक्षण में पालिका में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम थी। पालिका में कर्मचारियों को गैरहाजिर पाकर एसडीएम नाराज हो गए और उन्होंने पालिका के दोनों दरवाजे बंद कराकर वहां गार्डों को बैठा दिया। उन्हें निर्देशित किया कि कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं आए। एसडीएम ने सभी कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसके बाद उन्होंने पालिका के सभी पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिली। एक कक्ष में बाबुओं की कुर्सी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बैठे कार्य कर रहे थे, जिन्हें देख कर उन्होंने ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि वे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से कार्य न कराएं। अन्य अव्यवस्थाओं को शीघ्र सुधारने और समय पर पालिका पहुंचने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। दोबारा लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें