ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादब्रेक डांस, नाव झूला, ड्रेगन झूले बने बच्चों की पसंद

ब्रेक डांस, नाव झूला, ड्रेगन झूले बने बच्चों की पसंद

श्री सांई सर्विसेज और हिन्दुस्तान समाचार पत्र के हिन्दुस्तान मेला महोत्सव में शुक्रवार को खरीदारी करने वालों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। मेले में...

ब्रेक डांस, नाव झूला, ड्रेगन झूले बने बच्चों की पसंद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 13 Dec 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री सांई सर्विसेज और हिन्दुस्तान समाचार पत्र के हिन्दुस्तान मेला महोत्सव में शुक्रवार को खरीदारी करने वालों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। मेले में बाजार भाव से बहुत कम कीमत में सामान मिल रहा है। सहारनपुर के नक्कासीदार सोफसेट, बैड, टेबिल, झूला आदि लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके साथ ही फोल्डिंग बेड भी लोगों को लुभा रहा है।

हिन्दुस्तान महोत्सव के आठवें दिन नारायण इंटर कालेज के मैदान पर मेले में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। कम कीमत के साथ ही एक आइटम में कई आयटम बन सकते हैं। कम स्थान होने पर बेड की बहुत उपयोगिता के चलते लोग उसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सस्ते आयटम की भरमार होने के कारण भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं के लिए घरेलू सामान उपलब्ध है ऐसे में महिलाए, युवतियां सामान की जमकर खरीदारी कर रही है। मेले में मौजूद सामान लोगों को खूब रिझा रहा है। बच्चों ने लिए ब्रेक डांस झूले के साथ ही नाव का झूल्हा और ड्रेगन झूले भी मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। नए झूलों में लोग झूल रहे हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए एक डांस, गायन, कॉमेडी शो का आयोजन भी शूरु होने जा रहा है जहां बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही वाटर वोट, मिक्की माउस, हाथी, हवाई जहाज झूले में बच्चे जमकर आनन्द ले रहे हैं। लोगों को मेले में घर गृहस्थी की जरूरत का हर सामान मिल रहा है।

बनारसी साड़ी की स्टाल पर भी भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही महिलाएं कश्मीरी शाल के साथ ही सूट की जमकर ख़रीदारी कर रही हैं। बच्चे सॉफ्टी के साथ ही खानपान की स्टाल में विभिन्न राज्यो के फूड उपलब्ध हो रहे हैं। जहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। महिला, पुरुषों और बच्चों को अपनी अपनी पसंद के सामान को खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। एक ही छत के नीचे लोगों की जरूरत के सामान की खरीदारी का बेहतर मौका मिल रहा है।

बनारसी साड़ी के साथ ही कश्मीरी शाल, पश्मीना शाल भी महिलाओं को लुभा रहा है। हैंडीक्रॉफ्ट महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महिलाए गर्म कपड़े के साथ ही अफगानी मेवा के साथ ही विभिन्न कंपनियों के कंबल, रजाइयां, स्वेटर, कोट, जैकेट, ज्वैलरी विभिन्न पदार्थों का बने अचार की खरीदारी कर रही थी। स्टालों पर बनारस की साड़ी, विभिन्न प्रांतों से आए दुकानदारों के स्टालों पर सजे बच्चों के कपड़े, महिलाओं के स्वेटर और अन्य सामान की खरीदारी हो रही थी। सहारनपुर के फर्नीचर, सात तरह से फोल्ड होने वाले गद्दों, सोफे, टेबल और बच्चों के बेड आदि की जमकर खरीदारी हो रही थी। घरों के लिए भदोई के कारपेट आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। खुर्जा की क्राकरी को सस्ते दामों में खरीदने का मौका मिल रहा है। देर शाम तक लोग मेले में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे थे। फर्नीचर की भी खरीदारी हो रही है। महिलाओं के लिए भी आकर्षक जैकेट, कोट उपलब्ध हैं।

बच्चों का टेलेंट शो मेला में शुरू

हिन्दुस्तान फिरोजाबाद-शिकोहाबाद टेलेंट शो के तहत मेला महोत्सव में स्टेज सजाई गई है। इस स्टेज से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मंच मिलने के चलते युवाओं के साथ साथ छोटे बच्चे भी अपनी प्रस्तुतियों को देकर लोगों की तालियां बटोर रहे हैं। मंच पर बिना किसी शुल्क के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं और इसके लिए एक निर्धारित निशुल्क फार्म भी भर रहे हैं ताकि उनको आगामी दिनों में पुन: मंच पर बुलाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें