ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादखेत से करब लेकर आते बालक की सर्पदंश से मौत

खेत से करब लेकर आते बालक की सर्पदंश से मौत

शिकोहाबाद क्षेत्र में गुरुवार को सर्पदंश से बालक की मौत हो गई। वह खेत से करब लेकर घर आ रहा था। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम को रखवाया गया...

खेत से करब लेकर आते बालक की सर्पदंश से मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 26 Dec 2019 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

शिकोहाबाद क्षेत्र में गुरुवार को सर्पदंश से बालक की मौत हो गई। वह खेत से करब लेकर घर आ रहा था। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम को रखवाया गया है।

नगला केवल निवासी रोहित (14) पुत्र जुगल कुमार प्रात: खेत पर गया था। वह दोपहर को खेत से करब लेकर घर आ रहा था। करब में पहले से ही सांप बैठा हुआ था। रास्ते में सांप ने उसके हाथ में काट लिया। सांप के काटते ही वह वहीं पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही वहां से निकल रहे लोग रुक गए। खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़कर वहां आ गए। पता चलते ही उसके परिजन भी वहां आ गए। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। गांव वालों की मदद से परिजन रोहित को उपचार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। तब तक काफी देर हो चुकी थी। सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत का पता चलते ही परिजन रोने लगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदनगृह में रखवा दिया गया है। पता चलते ही उसके अन्य परिजन व गांव के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

परिवार में कोहराम मचा

फिरोजाबाद। सर्पदंश से बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह कक्षा 8 का छात्र था। उसकी मौत का पता चलते ही परिवार की महिलाओं की हालत बिगड़ गई। गांव के लोग व महिलाएं भी उसके घर पर पहुंच गईं। लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें