Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsChief Development Officer Conducts Surprise Inspection at BSA Office
बीएसए कार्यालय में सीडीओ को दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर

बीएसए कार्यालय में सीडीओ को दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर

संक्षेप:

Firozabad News - मुख्य विकास अधिकारी ने बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी देने के निर्देश दिए और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ पत्रावलियां जब्त की।

Dec 03, 2025 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वह सबसे पहले पटल सहायक कक्ष में पहुंचे। यह देखकर कार्यालय के बाहर खड़े कर्मचारी भागकर अपने कक्षों में पहुंच गए। जानकारी होने पर अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। मुख्य विकास अधिकारी ने पटल सहायकों और कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आउट ऑफ रिसोर्स के माध्यम से होने वाली भर्ती से संबंधित कुछ पत्रावलियां भी जब्त कर लीं। जिनकी जांच कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया जा रहा है।