ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादधूमधाम से निकाली कलश यात्रा में गूंजते रहे जयकारे

धूमधाम से निकाली कलश यात्रा में गूंजते रहे जयकारे

श्री मानस सेवा समिति के तत्वावधान में श्री राम कथा के लिए एक कलश यात्रा धूमधाम व गाजेबाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा के बाद मंत्रोच्चार के मध्य...

धूमधाम से निकाली कलश यात्रा में गूंजते रहे जयकारे
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 28 Sep 2021 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री मानस सेवा समिति के तत्वावधान में श्री राम कथा के लिए एक कलश यात्रा धूमधाम व गाजेबाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा के बाद मंत्रोच्चार के मध्य जगतगुरु ने घट की स्थापना कराई।

श्री मानस सेवा समिति की 40 वें वर्ष में श्री राम कथा अमृत वर्षा का आयोजन श्री मानस सेवा भवन मेला बाग में किया जा रहा है। इसमें कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु महाराज चित्रकूट धाम श्री राम कथा सुना रहे हैं। इसकी मंगलवार को एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्री टुइया वाले मंदिर से शुरू होकर कई मोहल्ले का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल श्री मानस सेवा भवन पर जाकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा के आगे आगे ढोल नगाड़े बजाते चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए झूमती हुई चल रही थीं। कथा स्थल पर पहुंचकर जगतगुरु ने मंत्रोच्चार के मध्य घट की स्थापना की। इस अवसर पर जगतगुरु ने श्री राम के जन्म की कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान राज पचौरी, अश्वनी कुमार, सुखबीर सिंह, विमल कुमार, सुरेंद्र सिंह, संजीव अग्रवाल, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार चड्डा, राजेश अग्रवाल, नीटू, साधना, मनोरमा, रश्मि, सुमनलता पचौरी, रागनी, आरती, ईशा, सुमन, विमला, सरोज, एकता आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें