ट्रामा सेंटर में उपचार नहीं मिलने पर तीमारदार ने काटा हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

शनिवार रात सरकारी ट्रॉमा सेंटर में एक मरीज को इलाज न मिलने पर तीमारदार ने हंगामा कर दिया। इस हंगामे से अन्य मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों ने युवक पर नशे में होने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रामा सेंटर में उपचार नहीं मिलने पर तीमारदार ने काटा हंगामा

सरकारी ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात मरीज को उपचार नहीं मिलने पर तीमारदार ने जमकर हंगामा किया। जिससे अन्य मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। हंगामा होता देखकर चिकित्सक और कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाकर युवक को शांत कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने युवक पर नशे में होने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार देर रात राहुल कश्यप नामक युवक अपने साथ एक मरीज को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा था।

काफी देर तक उपचार शुरू नहीं होने पर युवक और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इसी बात को लेकर चिकित्सक और युवक के बीच कहासुनी होने लगी। युवक उपचार नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा तो मरीजों और तीमारदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। वार्डों से स्टाफ भी बाहर निकल आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर मामला शांत कराया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।