ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादआंधी से मौसम में आया बदलाव, मिली राहत

आंधी से मौसम में आया बदलाव, मिली राहत

फिरोजाबाद। मंगलवार रात को चली आंधी से मौसम में बदलाव आया। मौसम बदला तो लोगों के चेहरे खिल...

आंधी से मौसम में आया बदलाव, मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 30 May 2018 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार रात को चली आंधी से मौसम में बदलाव आया। मौसम बदला तो लोगों के चेहरे खिल गए। अगले दिन बुधवार को भी मौसम ठीकठाक रहा। बादल छाए हालांकि फिर बाद में धूप से लोग तिलमिलाए। मंगलवार रात को मौसम का रुख बदला। आंधी चलने लगी। आंधी से सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए। वहीं हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। उधर बुधवार को भी मौसम कुछ सामान्य रहा, बादल छाए, बाद में धूप से सड़कों पर लोग बेहाल हुए। लोग पसीने से सराबोर हुए। गर्मी से कुछ राहत पाने को लोगों ने पेयपदार्थों का सहारा लिया। बाजारों में जमकर पेयपदार्थ बिके। लोग गमछे और चश्मों के साथ घरों से निकले। उधर शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली हुई। इलाकों में जनरेटर धड़धड़ा रहे थे, बिजली न मिलने से इलेक्ट्रोनिक आइटम शोपीस बन गए, लोग पसीने से सराबोर हो गए। लोगों ने बिजली विभाग फोन घनघनाए, जब बिजली आई तब लोगों को राहत मिली। बताते चलें कि गर्मी से लोगों को विभिन्न समस्याएं हो रही हैं। पेट खराबी, लू लगना, त्वचा संबंधी समस्याएं लोगों को हो रही हैं। डीहाईड्रेशन, लू के शिकार लोग चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें