अंतिम दिन भी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे 226 जनगणनाकर्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - फिरोजाबाद में जनगणना के प्रशिक्षण के अंतिम दिन दो सौ से अधिक जनगणना कर्मी उपस्थित नहीं हुए। खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले दिन से सवाल उठ रहे थे, जिससे कई कर्मियों ने भोजन नहीं किया। प्रशासन ने खाने की गुणवत्ता में सुधार किया, लेकिन सब्जियों की संख्या कम हो गई। प्रशिक्षकों ने जनगणना के टिप्स भी दिए।

अंतिम दिन भी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे 226 जनगणनाकर्मी

जनगणना के कार्य में लगाए गए दो सौ से ज्यादा जनगणना कर्मी अंतिम दिन प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने नहीं पहुंचे। अंतिम दिन हालांकि प्रशिक्षण में व्यवस्थाएं ठीक रहीं। प्रशासन के सख्त रुख के बाद में खाने की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है, लेकिन सब्जियों की संख्या दो से घटकर मंगलवार को एक ही रह गई। फिरोजाबाद के एमजी बालिका इंटर कॉलेज में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में आने वाले खाने की गुणवत्ता पर पहले दिन से सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को प्रशिक्षण में आलू-पत्तागोभी की सब्जी में दुर्गंध आने के कारण कई जनगणना में लगाए गए कार्मिकों ने इस सब्जी को नहीं खाया था तो कई ने पैक्ड पैकेट ही फेंक दिए थे।

हिन्दुस्तान ने जनगणना प्रशिक्षण के दौरान आने वाले खाने की गुणवत्ता एवं जनगणना कार्मिकों को होने वाली परेशानी को मंगलवार को प्रमुखता से उठाया था। जनगणना प्रशिक्षण में मंगलवार को सुबह ही जनगणनाकर्मी सुबह ही पहुंच गए। यहां पर प्रशिक्षकों ने इन्हें जनगणना के टिप्स देते हुए समझाया कि जनगणना करते वक्त क्या सावधानियां बरतनी हैं तथा किन बातों का ध्यान रखना है, जिससे कोई भी त्रुटि नहीं हो।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।