चालक को झपकी, डिवाइडर से टकरा पलटी कार, चार घायल
Firozabad News - मंगलवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उरई जालौन से मेहंदीपुर बालाजी जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को नींद का झोंका आया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार को थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उरई जालौन से मेंहदीपुर बालाजी राजस्थान जा रही कार चालक को नींद का झोंका आने से हादसे का शिकार हो गई। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोविंद निवासी खरूआ, उरई जालौन अर्टिगा कार से मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ कार में लोकेंद्र, अजय कुमार एवं मोनू समेत आधा दर्जन से अधिक लोग थे।
जब कार थाना नसीरपुर के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 53.6 किमी पर पहुंची तभी चालक को नींद का झोंका आ गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही कार सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा, थाना पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में क्षतिगस्त कार को एक्सप्रेस वे से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



