बस सवारों ने कैंटीन संचालक से की मारपीट

Apr 05, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - सिरसागंज के गुराऊ टोल प्लाजा के पास एक कैंटीन संचालक के साथ बस सवार लोगों ने पैसे मांगने पर मारपीट की। रविवार सुबह कैंटीन पर सामान लेने के बाद विवाद हुआ, जिसके चलते दबंगों ने कैंटीन संचालक पर हमला किया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बस सवारों ने कैंटीन संचालक से की मारपीट

सिरसागंज में नेशनल हाईवे गुराऊ टोल प्लाजा के पास स्थित एक कैंटीन संचालक के साथ बस सवार लोगों ने मारपीट कर दी। दोनों में कैंटीन से सामान खरीदने के बाद रूपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार सुबह साढे पांच बजे गुराऊ टोल प्लाजा के पास विपिन की कैंटीन पर एक प्राइवेट बस आकर रूकी, जिसमें से कुछ लोग उतरे। आरोप है उन्होंने कैंटीन से कुछ सामान लिया, बदले में विपिन ने पैसे मांगे तो दबंग भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट कर दी। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया, जिससे वो लहुलुहान हो गया।

इसके बाद बस सवारों द्वारा उसे बस में डालकर ले जाने का प्रयास किया। गया लेकिन राहगीरों और आसपास के लोगों के एकत्रित होने के बाद वो षांत हुए और उसे छोड़कर चले गए। पीडित ने थाने में कानपुर निवासी चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।