ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादअवागढ़ से आई बारात की बस जसराना में पलटी, 110 घायल

अवागढ़ से आई बारात की बस जसराना में पलटी, 110 घायल

अवागढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक बारात सिरसागंज में आई थी। मुस्लिम समुदाय की बारात में आई प्राइवेट बस में 110 लोग सवार थे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से बारात आई थी। देर रात जब बस बारातियों को लेकर लौट...

अवागढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक बारात सिरसागंज में आई थी। मुस्लिम समुदाय की बारात में आई प्राइवेट बस में 110 लोग सवार थे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से बारात आई थी। देर रात जब बस बारातियों को लेकर लौट...
1/ 3अवागढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक बारात सिरसागंज में आई थी। मुस्लिम समुदाय की बारात में आई प्राइवेट बस में 110 लोग सवार थे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से बारात आई थी। देर रात जब बस बारातियों को लेकर लौट...
अवागढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक बारात सिरसागंज में आई थी। मुस्लिम समुदाय की बारात में आई प्राइवेट बस में 110 लोग सवार थे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से बारात आई थी। देर रात जब बस बारातियों को लेकर लौट...
2/ 3अवागढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक बारात सिरसागंज में आई थी। मुस्लिम समुदाय की बारात में आई प्राइवेट बस में 110 लोग सवार थे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से बारात आई थी। देर रात जब बस बारातियों को लेकर लौट...
अवागढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक बारात सिरसागंज में आई थी। मुस्लिम समुदाय की बारात में आई प्राइवेट बस में 110 लोग सवार थे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से बारात आई थी। देर रात जब बस बारातियों को लेकर लौट...
3/ 3अवागढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक बारात सिरसागंज में आई थी। मुस्लिम समुदाय की बारात में आई प्राइवेट बस में 110 लोग सवार थे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से बारात आई थी। देर रात जब बस बारातियों को लेकर लौट...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 14 Nov 2018 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अवागढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक बारात सिरसागंज में आई थी। मुस्लिम समुदाय की बारात में आई प्राइवेट बस में 110 लोग सवार थे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से बारात आई थी। देर रात जब बस बारातियों को लेकर लौट रही थी तभी जसराना क्षेत्र में बस के आगे सांड आने से वह अनियंत्रित हो गई और बस में सवार सभी बाराती घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए भेजा गया।

घटनाक्रम के अनुसार अवागढ़ एटा जिले के गांव बारा बटोली से शान मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद की बारात सिरसागंज क्षेत्र के गांव आदमपुर में मंगलवार की सुबह बेबी पुत्री मुन्ने खां के यहां आई थी। बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद दावत के बाद दोपहर में शान मोहम्मद और बेबी की शादी की रस्में होती रही। मंगलवार की शाम को बारात की विदाई का कार्यक्रम हुआ।

बारात देर रात सिरसागंज से अवागढ़ के लिए चली। दूल्हा और दुल्हन कार में थे। वही बस में सवार बाराती आगे आगे चल रहे थे। जसराना की नगला जाट के पास अचानक बस के आगे सांड आ गया और चालक ने जब इसे बचाने का प्रयास किया। बस अनियंत्रित हो गई

अनियंत्रित बस से चालक कूदकर भाग गया। वहीं बस खाई में जा गिरी। देर रात हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बारातियों को बचाने के लिए भागे। सभी बारातियों को पास के एक कोल्ड स्टोर में लाया गया। बस में 70 युवक और 40 बच्चे सवार थे। सभी घायल हो गए थे। दर्द से सभी कराह रहे थे।

देर रात पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं दूल्हा दुल्हन की गाड़ी भी आ गई। दूसरे वाहन से देर रात घायल बारातियों को उपचार के बाद अवागढ़ के लिए भेजा गया।

दूल्हे के हादसे को देखकर निकल आए आंसू

जसराना। घटनास्थल पर जैसे ही दूल्हा शान मोहम्मद और दुल्हन बेबी पहुंची वैसे ही घायलों की चीख-पुकार देखकर वे परेशान हो गए। दूल्हा दुल्हन बच्चों को देख कर रोने लगे। ग्रामीणों ने दिलासा दिया कि सभी ठीक है।

अवागढ़ में दुल्हन का इंतजार कर रहे लोग दौड़ पड़े

जसराना। बारात में आए समशुद्दीन, दीन मोहम्मद और शमशाद ने बताया कि घटना की जानकारी आवागढ़ में पहुंच गई है। वहां से भी लोग वाहनों से घटनास्थल पर आ रहे हैं। उनके आने के बाद जो घायल हुए वाहनों से अवागढ़ वापस जाएंगे।

परिवार की महिलाएं भी परेशान हुई

जसराना। दूल्हा शान मोहम्मद ने बताया कि परिवार की महिलाएं हादसे के बाद परेशान हो गई हैं। घर में कई रिश्तेदार महिलाएं भी रुकी हुई हैं। इनके पति बारात में आए हुए हैं। वे यह नहीं समझ पा रही है कि हादसे में कहीं कोई गंभीर घटना तो नहीं हो गई और उसे छुपाया जा रहा है। लगातार परिजनों को फोन से समझाया जा रहा है।

चालक और क्लीनर घटनास्थल से भागे

जसराना। बारात की बस अनियंत्रित होकर जब गिर गई तो चालक और क्लीनर भाग गए। पुलिस द्वारा उनकी जानकारी ली जा रही है। पुलिस को बारातियों ने बताया है कि बस के आगे कोई सांड गया था। आखिर हादसे के बाद इन्हें भागने की क्या जरूरत थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें