ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददबंगों ने संचालक को दी जान से मारने की धमकी

दबंगों ने संचालक को दी जान से मारने की धमकी

नगर के स्टेशन रोड स्थित सेंट रामस एकेडमी के संचालक को दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित संचालक ने थाने में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही...

दबंगों ने संचालक को दी जान से मारने की धमकी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 31 Jan 2020 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के स्टेशन रोड स्थित सेंट रामस एकेडमी के संचालक को दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित संचालक ने थाने में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को स्कूल संचालक रामप्रकाश यादव अपने विद्यालय पर कर्मियों के साथ बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी मोहल्ले के दबंग शराब के नशे की हालत में आए और आते ही गाली गलौज करने लगे। जब संचालक व कर्मचारियों ने दबंगों का विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए कुछ देर बाद वह अपने साथियों को दोबारा लेकर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए कुर्सी उठाकर इधर-उधर फेंकने लगा। दबंगों की दबंगई से स्कूल में रहने वाले कर्मचारी भयभीत हो गए। दबंग जाते जाते संचालक को जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़ित देर रात थाने पहुंचा और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस बारे में संचालक का कहना है कि मामले में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसआई प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें