ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददरोगा की पिस्टल से निकली गोली सिपाही के लगी, घायल

दरोगा की पिस्टल से निकली गोली सिपाही के लगी, घायल

टूंडला। थाना पचोखरा के एक दरोगा की लापरवाही एक सिपाही को उस समय भारी पड़ गयी जब दरोगा की पिस्टल से निकली गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सिपाही को आगरा चिकित्सालय भेजा गया। जहां उसका...

दरोगा की पिस्टल से निकली गोली सिपाही के लगी, घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 30 Oct 2019 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना पचोखरा के एक दरोगा की लापरवाही सिपाही को उस समय भारी पड़ गयी जब दरोगा की पिस्टल से निकली गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सिपाही को आगरा चिकित्सालय भेजा गया। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी ने जांच शुरू करा दी है।

थाना पचोखरा में सब इन्स्पैक्टर कृपाल सिंह बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे थाने में रखे हथियारों को साफ कर रहे थे। उसी समय दरोगा की लापरवाही से एक पिस्टल से गोली चल गयी जो पास ही खड़े सिपाही नरेन्द्र फौजदार के बाएं हाथ में जाकर लगी। जिससे सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में इंस्पैक्टर संजय सिंह घायल सिपाही को लेकर एफएच मेडिकल कॉलेज आए जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायल सिपाही को लेकर वे आगरा पहुंचे। जहां उसको रेनवो अस्पताल में भर्ती करा दिया है। गोली सिपाही के हाथ में लगी है। इससे सिपाही खतरे से बाहर बताया है। जब इस घटना की सूचना जिले के आलाधिकारियों को मिली तो उन्होंने थाना इंस्पैक्टर से इसकी जानकारी ली। इसके बाद एसपी सिटी प्रवल प्रताप सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि यदि इस मामले में दरोगा दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें